वह भारत जो किसी समय खाद्य प्रसंस्करण के प्रचार के मामले में अन्य देशों की तुलना में पीछे था, वह जल्द ही Food Processing के क्षेत्र में अपने आप को सर्वोत्तम साबित करने वाला है। आज यानी कि 25 सितंबर शाम 6:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी world food india 2025 के चौथे संस्करण की बेहतरीन शुरुआत करेंगे।
World food India venue के बारे में बता दें कि इसे Bharat Mandapam in New Delhi में आयोजित किया जाएगा। यहां हम बात करने वाले हैं World Food India 2025 Theme और Ticket Price से लेकर इसके फायदे, उपलब्धियां और भी बहुत कुछ।
क्या है World Food India 2025 Theme?
World Food India 2025 का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के द्वारा किया जा रहा है। बताते चलें कि यह कार्यक्रम 25 से 28 सितंबर तक चलेगा। इस प्रयोजन में 90 से अधिक देश और 2,000 से भी अधिक परफोर्मर्स हिस्सा लेने वाले हैं, जिस वजह से इसे भारत का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट माना जा रहा है। World Food India 2025 Theme की बात करें तो इसकी थीम है “समृद्धि के लिए प्रसंस्करण” (“Processing for Prosperity”)।
वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 की खास बातें:
वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में कई बेहतरीन कार्यक्रम होंगे जिसमें ज्ञान साझा करने के सेशन, पैनल चर्चा, Business to Business, Business to Government मुलाकातें, स्टार्टअप चैलेंज, डिजिटल प्रदर्शनी और ग्रेट इंडियन फूड स्ट्रीट जैसे आकर्षण शामिल रहेंगे। इसके साथ ही बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन प्रेजेंट किए जाएंगे। यह FSSAI की ओर से 24th इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो होगी।
World Food India 2025 के फायदे:
World Food India 2025 केवल प्रदर्शनी भर के लिए नहीं है, बल्कि यह भारत और विश्व के बीच खाद्य क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने का बड़ा मंच है। इस आयोजन से नई तकनीक, पूंजी निवेश और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इसका सीधा लाभ किसानों की आय में वृद्धि, रोजगार सृजन और भारत को ग्लोबल फूड हब बनाने की दिशा में तेज कदमों के रूप में दिखाई देगा। साथ ही, वैश्विक खाद्य सुरक्षा और सतत विकास में भारत की भूमिका और भी सशक्त होगी।
कौन-कौन से देश होंगे शामिल?
World Food India 2025 में फ्रांस, जर्मनी, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, डेनमार्क, इटली, थाईलैंड, इंडोनेशिया, ताइवान, बेल्जियम, तंजानिया, इरिट्रिया, साइप्रस, अफगानिस्तान, चीन और अमेरिका शामिल हो रहे हैं। भारत खाद उत्पादन में दुनिया का सबसे अग्रणी देश माना जाता है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा दूध, प्याज और दालों का उत्पादन होता है। चावल, गेहूं, गन्ना, चाय, फल, सब्जियां और अंडों के उत्पादन में भारत विश्व के दूसरे सबसे बड़े स्थान पर है।
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EMFO New Rules 2025 से मिलेगा बड़ा फायदा
कैसे पाएं World Food India 2025 Ticket?
यदि आप World Food India 2025 अटेंड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको टिकट लेनी पड़ेगी। इसकी पूरी प्रक्रिया और ticket price नीचे दी गई है।
- Step 1: World Food India 2025 ticket प्राप्त करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, जो https://worldfoodindia.gov.in/visitor-registration है।
- Step 2: इसके बाद “visitor registration” वाले section में जाएँ।
- Step 3: यहाँ आपको टिकटों के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। इसमें आपको विभिन्न दिनों के टिकट और कॉम्बो ऑफर देखने को मिलेंगे। आप अपने बजट और इच्छा के अनुसार इसे ले सकते हैं।
World Food India 2025 Ticket Price:
- DAY – 1
Business – ₹400 - DAY-2
Business – ₹400 - DAY – 3
Business/General Visitor – ₹150 - DAY – 4
Business/General Visitor – ₹150
पिछले 10 वर्षों में क्या-क्या हुए हैं बदलाव?
अमेरिका द्वारा भारत के पास खाद्य संस्करण क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में लगभग 7.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का डायरेक्ट इंवेस्टमेंट किया गया है। रजिस्टर्ड खाद्य का व्यवसाय करने वाले लोगों की संख्या 25 लाख से बढ़कर 64 लाख हो गई है, जिससे पता चलता है कि सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। बात करें प्रोजेक्ट्स की तो अब तक कुल मिलाकर 24 मेगा फूडपार्क, 22 एग्रो प्रोसेसिंग, 305 प्रसंस्करण व संरक्षण 289 कोल्ड चैन प्रोजेक्ट को पूर्ण किया गया है।
Operation Greens से किसानों को मिला लाभ:
World Food India के तहत Operation Greens Scheme के दौरान 10 परियोजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिला है। इसके साथ ही 225 रिसर्च करने वाली प्रोजेक्ट से 20 पेटेंट और 52 नई तकनीके देखने को मिल चुकी है। प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम 10,900 करोड़ रुपए तक लागू की गई है। इनका विजन भारत के नाम और ब्रांड को वैश्विक बाजार में उपलब्ध करवाना है।
PLI स्कीम से कंपनियों को मिलेगा वित्तीय प्रोत्साहन:
भारत में Ready-to-eat और Ready-to-cook उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मिले आधारित उत्पादों की PLI स्कीम भी शुरू की गई है। पीएलआई (PLI) मतलब है Production Linked Incentive स्कीम। यह भारत सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में घरेलू विनिर्माण यानी कि manufacturing को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही चुनिंदा कंपनियों को सरकार द्वारा वित्तीय प्रोत्साहन भी मिलेगा, जो उनके उत्पादन और बिक्री पर निर्भर करेगा। इससे भारत में आयात कम होगी और निर्यात बढ़ेगा।
क्या थी पिछले World Food India की उपलब्धियां?
वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में कई अहम उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। इस आयोजन में 1,557 प्रदर्शक जुड़े, 20 देशों के पवेलियन लगे और 2,390 विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 67 फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की शुरुआत हुई, जिनमें 5,135 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। साथ ही, पीएम-एफएमई योजना के तहत 2351 करोड़ रुपए 25,000 लोगों में बांटी गई है। इसके अलावा, 70,000 self-help groups की महिलाओं को 245 करोड़ रुपये की सीड कैपिटल भी उपलब्ध कराई गई।