Azim Premji Scholarship 2025: हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपए, आज ही करें online आवेदन

Azim Premji Scholarship 2025 Online Apply | Azim Premji Scholarship Apply Online | Azim Premji Scholarship 2025 in Hindi

ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही लड़कियों के लिए सरकार ने एक स्कॉलरशिप का आयोजन किया है, जिसका नाम है Azim Premji Scholarship 2025। इस स्कॉलरशिप का नेतृत्व azim premji foundation कर रहा है। इसका Vision 2.5 लाख महिलाओं को सालाना ₹30 हजार प्रदान करना है।

यदि आप इस scholarship के बारे में नहीं जानते हैं या अभी तक आपने इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया है तो आपके पास सिर्फ 1 दिन का वक्त है, जल्द ही इसके लिए अप्लाई करें और सालाना ₹30,000 का भागीदार बनें।

क्यों शुरू किया गया Azim Premji Scholarship 2025?

Azim Premji Scholarship 2025 का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं जो पढ़ाई करना चाहती हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं, उनको आर्थिक रूप से मदद करना है। जैसा कि हमने बताया अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के तहत छात्राओं को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इससे उन छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उनके परिवार से भी उन्हें वित्तीय सहायता लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे परिवार पर बोझ कम होगा और लड़कियों के सपनों को पंख मिलेंगे।

Azim Premji Scholarship Eligibility:

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योग्यता की बात करें तो छात्राओं के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

  1. आवेदन करने वाले छात्राओं को उनके ही राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा से Pass out होनी चाहिए।
  2. इसके अलावा छात्र को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी यह प्राइवेट कॉलेज में 2025 – 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए 2 से 5 साल के समय वाले मान्यता प्राप्त डिग्री या फिर डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश किया होना चाहिए।
  3. सरकार के इस योजना के पीछे का मुख्य कारण छात्राओं को आर्थिक रूप से मदद करना है। यदि आप SC, ST, OBC, EWS, और General वर्ग के अंतर्गत आते हैं तो आप इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

Azim Premji Scholarship Last Date:

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू हुई है। यदि आपने इसके लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है तो अब आपके पास सिर्फ एक दिन का समय है। इसकी आखिरी तिथि 30 सितंबर 2025, रात 11:59 बजे की है। आज आप समय से पहले इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम सक्सेसफुली रजिस्टर कर सकते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Post Office RD Scheme 2025 से ₹5000 जमा कर बनाएं लाखों, सुरक्षित निवेश से होगा बड़ा फायदा

Azim Premji Scholarship आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

  • Azim Premji Scholarship के लिए जो छात्राएं एलिजिबल हैं, उनके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। इसके बाद ही वह इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगी। आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ रखना बहुत ही जरूरी है, इसमें निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं-
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किया गया सिग्नेचर
  • एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट

Azim Premji Scholarship 2025 के लिए आवेदन करते समय आपको यह ध्यान रखना है कि इन सभी डाक्यूमेंट्स में किसी भी प्रकार की गलतियां नहीं होनी चाहिए, वरना आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाएगी।

Azim Premji Scholarship Apply Online 2025:

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए अप्लाई करने के लिए हम आपके साथ बहुत ही सरल प्रक्रिया शेयर करेंगे। इससे आप स्टेप बाय स्टेप समझ कर आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

आईए azim premji scholarship apply online 2025 प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझते हैं-

  • Step 1: Login to the Official Website:
    दोस्तों, azim premji scholarship apply online 2025 के लिए अप्लाई करने हेतु आप सबसे पहले azim premji foundation की आधिकारिक वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/ पर जाएं।
  • Step 2: Visit Home page:
    वेबसाइट खोलने के बाद Home पेज पर क्लिक करें। ‘What We Do’ वाले section पर जाकर Education वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
  • Step 3: Scholarship information :-
    अब इस सेक्शन में आपको azim premji scholarship से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। यहां से आप सभी डिटेल्स को एक बार फिर से चेक कर सकते हैं और अपनी एलिजिबिलिटी पता कर सकते हैं।
  • Step 4: Registration:
    अब आपको यहां Register करने का ऑप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करके आप अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • Step 5: Login Details:
    इसके बाद आपको फॉर्म भरकर अपने सारे डिटेल्स एक-एक करके भरने होंगे। इसके साथ है जो आपने आवश्यक डॉक्यूमेंट अपने पास रखे हैं, उन्हें भी अपलोड करना होगा। इसके अंतर्गत फोटोग्राफ और ऊपर बताए गए डॉक्यूमेंट शामिल हैं।
  • Step 6: Printout:
    अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए जरूरी जानकारी भरने और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आपकी एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल दें, ताकि आगे चलकर आपको किसी प्रकार की समस्या ना हो।

World Food India 2025: वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 चौथे संस्करण की बेहतरीन शुरुआत

किन राज्यों की लड़कियों को मिलेगा लाभ?

बता दें कि azim premji scholarship का लाभ 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राओं को मिलेगा। इनमें झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का नाम शामिल है।

Conclusion

दोस्तों, azim premji scholarship के जरिए सरकार लड़कियों को पढ़ने और उन्हें अपने सपने को साकार करने की दिशा में काफी मदद कर रही है। इससे उन छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा, जो सरकारी या प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त डिग्री कर रही हैं। इसके साथ ही डिप्लोमा कोर्स में Regular Student के रूप में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिये गए बालिकाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अगर आप भी रेगुलर स्टूडेंट हैं और इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आज ही इसके लिए आवेदन करें।

Leave a Comment